मैया सजती रहो हम सजाते रहे

By Naman Sharma

Updated on:

maiya sajti raho hum sajate rahe

maiya sajti raho hum sajate rahe

मैया सजती रहो हम सजाते रहे,
माँ सजाने में आनंद आता है


तुम चंदन बनो हम पानी बने,
घुल जाने में आनंद आता है,
माँ सजाने में आनंद आता है,
मैया सजती रहो हम सजाते रहे


तुम दीपक बनो हम बाती बने,
लौ लगाने में आनंद आता है,
माँ सजाने में आनंद आता है,
मैया सजती रहो हम सजाते रहे


तुम सागर बनी हम लहरें बने,
झुक जाने में आनंद आता है,
माँ सजाने में आनंद आता है,
मैया सजती रहो हम सजाते रहे


तुम माखन बनो हम मिश्री बने
भोग लगाने में आनंद आता है
मैया सजती रहो हम सजाते रहे,
माँ सजाने में आनंद आता है


तुम चंदा बनो हम चकोरी बने,
दिल लगाने में आनंद आता है,
माँ सजाने में आनंद आता है,
मैया सजती रहो हम सजाते रहे


तुम सुनती रहो हम गाते रहे
मैया गाने में आनंद आता है
मैया सजती रहो हम सजाते रहे,
माँ सजाने में आनंद आता है


तुम मैया बनो हम बेटी बने,
माँ बुलाने में आनंद आता है,
माँ सजाने में आनंद आता है,
मैया सजती रहो हम सजाते रहे